फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सड़क पार कर रहे दुकानदार को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव के पास दुकानदार की बाइक से टक्कर होने के बाद मौत हो गई। टिपक्काबाद गांव निवासी लालू कश्यप (70) की सुरहुरपुर गांव के पास चाय की दुकान है। शाम सात बजे वह अपनी दुकान के सामने सड़क पार कर रहे थे कि मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। लालू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने ट्रॉमा सेंटर आजमगढ़ रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत कोतवाल मुहम्मदाबाद गोहना रविंद्र नाथ राय ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद बाइक चालक चिरैयाकोट की तरफ भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें