फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत की निष्पक्ष जांच हो

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल बीते दिनों लखनऊ में हुए कार्यक्रम में एक कार्यकर्ता की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को डीएम प्रवीण मिश्र से मिला। ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 16 दिसंबर को लखनऊ में विधान सभा घेराव के कार्यक्रम में पुलिसिया बर्बरता से गोरखपुर निवासी कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई थी। कहा कि एनएच 29 कोपागंज से सहरोज लगभग छह किलोमीटर क्षतिग्रस्त सड़क और घोसी ब्लाक में डाक्टर प्रभुनाथ के घर से लेकर ग्राम गिरीडीह (लठवा) कादीपुर दलित बस्ती होते हुए मखदुम मालिक दलित बस्ती से फोरलेन वाराणसी से गोरखपुर तक लगभग ढाई से तीन किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें