नगर के अलीबिल्डिंग गेट पर गिरा मलबा।
मऊ। नगर के बीचोबीच बनी तीन दशक से अधिक पुरानी अली बिल्डिंग का एक हिस्सा बुधवार की भोर में अचानक गिर गया। मलबे पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रिया आती रही। उधर नगर पालिका प्रशासन इस संबंध में जांच कराने की बात कर रही है। नपा का दावा है कि इस बिल्डिंग को पूर्व में नोटिस जारी किया जा चुका है। नगर के सबसे बड़े बाजार में शामिल अली बिल्डिंग में 500 से अधिक दुकानें चलती हैं। बुधवार की भोर में भवन का एक हिस्सा गिरा, मलबा को लेकर लोगों ने निर्माण कार्य के दौरान गिराए जाने की बात कही गई जबकि कुछ लोगों ने जर्जर भवन के चलते मलबा गिरने की बात कही। उधर इस संबंध में नगर पालिका ईओ दिनेश कुमार का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में है। लेकिन यह मलबा निर्माण कार्य के दौरान गिरा है या ढहा है। जांच कराई जाएगी। इस भवन को लेकर नोटिस जारी किया गया है।