फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हनुमान गढ़ी में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन

विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
नगर के बाल निकेतन रेलवे क्रॉसिंग स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में मंगलवार को सुंदरकांड का संगीतमय पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों ने श्रद्धा हनुमान जी महाराज के जयकारे भी लगाए।
विज्ञापन

मंदिर समिति के बब्बन सिंह, अजय मिश्र एवं डॉ. रामगोपाल गुप्त ने मधुर स्वर में सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इस अवसर पर सूरज सिंह ने भजन प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। समिति के प्रमुख श्रीराम लोहिया ने कहा कि हनुमान जी महाराज विनम्रता, विनयशीलता और सेवा भावना की मजबूत आधारशिला हैं।
कार्यक्रम के अंत में अखिलेश यादव, चुन्नी लाल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने आरती की। इसके बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान दिनेश बरनवाल, वीरेंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, संजय गुप्ता, सूरज सिंह, आनंद गुप्ता, अनिल शर्मा, रमेश शर्मा, विजय प्रताप सिंह, मनोज गुप्ता, लालू गुप्ता, हरिप्रकाश पाठक, तरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें