उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश बागी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और ज्ञापन सौंपा। घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के विरुद्ध शिकायत करते हुए पक्षपात पूर्वक कार्य करने का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। कहा कि घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एवं एक दलाल की जुगल बंदी ने जब प्रबंधक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सूर्यभान यादव को जेल नहीं भेज पाया तो ग्राम समा की जमीन व जामुन का पेड़ पर कब्जा करने का आरोप लगाकर परेशान कर रही है। बच्चों को बांधकर मारा पीटा तथा बच्चों पर मुकदमा भी दर्ज कराया। आरोप लगाया कि पुलिस बिना वजह उनको लगातार फंसाने की कोशिश कर रही है। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने वालों में सपा नेता मुसाफिर यादव, श्याम मनोहर विश्वकर्मा, सीताराम यादव, सू्र्यभान यादव, ओम प्रकाश बागी आदि शामिल रहे।