फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महंगाई के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। तेजी से बढ़ रही महंगाई को लेकर पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि लगातार बढ़ती महंगाई से किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार और मध्यम वर्गीय परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम बढ़ने से लोगों के सामने जीवन-यापन की समस्या उत्पन्न हो रही है। रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों पर तत्काल नियंत्रण, प्याज एवं अन्य आवश्यक खाद्य वस्तुओं के बढ़ते दामों पर रोक लगाया जाए।
विज्ञापन

मोबाइल रिचार्ज और इंटरनेट सेवाओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण किया जाए। दवाइयों और आवश्यक चिकित्सा सेवाओं की बढ़ती लागत को कम किया जाए, इसके साथ ही निजी मेडिकल कॉलेजों में लगातार बढ़ रही फीस पर नियंत्रण लगाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में सनाउल्लाह आजमी, महबूब, अफजाल अंसारी सहित कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें