फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पत्नी से विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे बाद उतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भदवा गांव में सोमवार को पत्नी से विवाद के बाद एक युवक घर से थोड़ी दूर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक वह 60 फीट ऊंचे टावर पर रहा और जान देने की बता कहता रहा।
विज्ञापन

किसी तरह लोगों के समझाने के बाद युवक नीचे उतरा। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के भदवा गांव निवासी भगवान दास (23) सोमवार की दोपहर तीन बजे पत्नी से विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वलीदपुर विद्युत सब स्टेशन पर दी। बिजलीकर्मियों ने टावर की बिजली काटी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों के काफी सिफारिश करने के बाद शाम लगभग 5 बजे युवक मोबाइल टावर से नीचे उतरा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि 2 साल पूर्व एक मामले में पुलिस भगवान दास को पकड़ कर कोतवाली ले गई थी। वहां से छूटने के बाद से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। वह अक्सर पत्नी और अन्य लोगों से बिना वजह का विवाद करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें