फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लखनऊ में तैनात दरोगा ने सभासद के घर में घुसकर की मारपीट, पिस्टल दिखाकर दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ कोतवाली क्षेत्र के किन्नूपुर गांव निवासी विजय सिंह की तहरीर पर मारपीट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दरोगा करन सिंह और मनीष सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि वैवाहिक कार्यक्रम में विवाद के बाद घर में घुसकर लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर दरोगा ने जान से मारने क धमकी दी।
विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार विजय सिंह वर्तमान में मऊ नगर पालिका के वार्ड नंबर-16 सलाहाबाद सभासद हैं। बीते 16 नवंबर को गांव तिलक कार्यक्रम में गए थे। रात करीब 12 बजे गांव निवासी मनीष सिंह और करन सिंह उन्हें देखते ही गाली देने लगे।
करन सिंह लखनऊ जनपद के रहीमाबाद थाना में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। गाली देने का कारण पूछने पर लात घूसा से मारने लगे। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर शांत कराया। घर आने के आधा घंटा बाद दोनों आकर दरवाजा खटखटाने लगे।
विज्ञापन

दरवाजा खोलने पर घर में घुसकर पीटने लगे। परिजनों को देखते ही करन सिंह ने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें