कोपागंज में सियार के हमले में घायल बच्ची।
इंदारा। कोपागंज नगर पंचायत के चंदन पूरा मोहल्ले में रविवार रात साढ़े आठ बजे सियार ने चार वर्ष की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब लोग पहुंचे तो सियार छोड़कर भागा।
घटना के समय बच्ची कनक दरवाजे पर खेल रही थी। सियार के हमले में बच्ची के कमर के पास सियार के काटने के जख्म हो गए हैं। सियार बच्ची पर हमला कर उसे खींचकर सुनसान गली में ले जा रहा था।
तब रोने की आवाज सुनकर लोग दौड़े जिसके बाद सियार बच्ची को छोड़कर भाग गया। परिजनों ने घायल बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उधर, सियार काटे जाने की घटना के बाद लोगों में दहशत है। कुछ युवक लाठी डंडे लेकर मोहल्ले में पहरा दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि इससे पहले मोहल्ले में सियार नहीं देखा गया था। फिर अचानक मोहल्ले में कैसे पहुंच गया। आशंका है कि सियार झाड़ियों में पहले से आकर छिपा रहा होगा। मौका मिलते ही बच्ची पर अचानक हमला कर दिया।