कोपागंज। अमरनाथ यात्रा बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए नगर से शिव भक्तों का जत्था बृहस्पतिवार को प्राचीन गौरीशंकर मंदिर से रवाना हुआ। भक्तों के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा। अमरनाथ यात्रा बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु गौरीशंकर मंदिर पर एकत्र हुए। विधि विधान से पूजन अर्चन करने के बाद पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुए। रवाना होने वालों में बृजेश कुमार गुप्ता, स्वतंत्र कुमार साहू, सुनील कुमार गुप्त, जय बहादुर गुप्ता, अशोक गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता, उदयभान राजभर, रामनिवास आदि भक्त शामिल रहे।