फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: प्राथमिक विद्यालय कइयां की छात्राओं का दल लखनऊ रवाना

विज्ञापन
योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए शनिवार को लखनऊ के लिए रवाना हुआ प्राथमिक विद्यालय कइया
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को लखनऊ के दयाल गेटवे, विभूति खंड गोमती नगर में आयोजित ‘आत्मसम्मान से समानता तक’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्राथमिक विद्यालय कइयां की 11 छात्राओं की टीम शनिवार को लखनऊ के लिए रवाना हुई। छात्राएं योग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

उनके साथ प्रशिक्षक अंजनी कुमार सिंह और जेपी सिंह भी गए हैं। समग्र शिक्षा और यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जनपदों से करीब 900 प्रतिभागी शामिल होंगे।
प्राथमिक विद्यालय कइयां की यह टीम पहले भी जनपद और प्रदेश स्तर पर योग सहित कई खेल प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल कर चुकी है। लखनऊ रवाना होने पर अभिभावकों और शिक्षकों ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें