कोपागंज/इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक गांव के बाहर बकरी चरा रही पांच साल की बच्ची के साथ गांव के एक किशोर ने दुष्कर्म किया। काफी देर बाद जब बालिका घर नहीं लौटी तो परिजन उसे खोजते हुए पहुंचे। वहां वह बेहोश मिली। उधर, इस मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। कोपागंज पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि रोज की तरह उसकी पांच वर्षीय बच्ची गांव के बाहर बकरी चराने शाम पांच बजे निकली थी।लेकिन काफी समय बीतने के बाद जब नहीं लौटी तो वह उसे खोजते हुए पहुंचे। वहां उसकी बच्ची बेसुध हालत में मिली। बच्ची ने बताया कि गांव के किशोर ने गलत काम किया है। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां बच्ची की स्थिति नाजुक बनी हुई है। कोपागंज थाना प्रभारी रवीन्द्रनाथ राय ने बताया कि पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के बयान के बाद उसे मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।