त्र रामनवमी पर करहां गुरादरी धाम में सजा आस्था का विराट मेला,
- फोटो : 1
चैत्र रामनवमी के अवसर पर करहां स्थित प्राचीन गुरादरी धाम परिसर पर लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। मेले में बच्चों के खिलौने, लकड़ी के सजावटी सामान सहित विभिन्न प्रकार की दुकानों पर दिनभर रौनक बनी रही।
बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए लगाए गए झूले मेले के खास आकर्षण रहे। मेले में आए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समाजसेवी विक्की वर्मा की ओर से चाय, शरबत और शुद्ध पेयजल की नि:शुल्क व्यवस्था की गई।