फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी

विज्ञापन
गर्मी के बीच मुंह बाधकर नगर के सहादतपुरा बाजार में एक स्कूटी पर जातीं युवतियां।संवाद - फोटो : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23 वीं किश्त जारी होने के दौरान मौजूद अफसर ​एवं किसान। स्रोत विभाग
विज्ञापन
शुक्रवार की रात नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई, लेकिन न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

तापमान में मामूली कमी आने के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। बिजली के अप-डाउन होने से लोगों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। दोपहर के समय तेज धूप के कारण प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम रही।
शनिवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। सुबह लगभग सात बजे ही धूप असहनीय हो गई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप तेज होती गई। दिनभर धूप-छांव का क्रम बना रहा।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में उमस के कारण लोगों का जीना मुहाल रहा। सुबह से शाम तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे। तीखी धूप के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
दोपहर के समय नगर सहित जिले के प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम रही। गर्मी और उमस के चलते लोगों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। बाहर निकलने वाले लोग सिर पर टोपी और गमछा लगाकर चलते दिखाई दिए।
गर्मी के मौसम में बिजली के अप-डाउन होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान बढ़ने के चलते रात के समय भी लोगों को चैन नहीं मिल पा रहा था।
तापमान पर नजर डालें तो शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 46 प्रतिशत रही, जबकि हवा 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें