फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood in UP: सरयू नदी में आई बाढ़, एक दर्जन संपर्क मार्ग हुए बदहाल, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

Fri, 21 Oct 2022 07:16 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

बाढ़ के चलते देवरांचल के लिए दुबारी से बिंटोलिया जाने वाला मार्ग बदहाल पड़ा है। जरलहवा, धूस, मनमन का पुरवा के पास संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
दुबारी क्षेत्र के हरिलाल पुरवा का बाढ़ से टूटा संपर्क मार्ग।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरयू नदी में आई बाढ़ से देवारा क्षेत्र के मुख्य संपर्क मार्गों की हालत बद से बदतर हो गई है। जगह-जगह सड़क टूट जाने से वाहन से चलना दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। शिकायत के बाद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। सरयू नदी में बाढ़ आने से देवारा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बाढ़ के चलते देवरांचल के लिए दुबारी से बिंटोलिया जाने वाला मार्ग बदहाल पड़ा है। जरलहवा, धूस, मनमन का पुरवा के पास संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। गोबरही ढाला से बइरकंटा सड़क जगह-जगह से टूट गई है। नदी सामान्य होने के बाद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीणों की मानें तो खेेतों से फसल लाने के लिए ट्रैक्टर ले जाने में नाकों चने चबाना पड़ रहा है। क्षेत्र के मुन्ना सिंह, राम बचन चौहान,रामजीत, रामजन्म चौहान, जयराम यादव का कहना है कि बाढ़ से संपर्क मार्ग जगह-जगह से टूट जाने से वाहन से आना-जाना मुश्किल हो रहा है। विभागीय अधिकारियों को शिकायतीपत्र दिया गया, लेकिन मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसी क्रम में क्षेत्र के राणाप्रताप सहानी ओमप्रकाश यादव,उमाशंकर पांडेय, तूफानी प्रसाद, तैयब अहमद का कहना है कि संपर्क मार्ग जगह-जगह से टूट गया है। इसके चलते काफी घूमकर आना-जाना पड़ रहाहै। इससे गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग जा रहा है। शिकायत के बाद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें