फतहपुर मंडाव। ग्राम पंचायत फतेेहपुर मंडाव में विकास कार्यों के नाम पर धांधली की शिकायत पर बृहस्पतिवार को लोकपाल विनीता पांडेय ग्राम पंचायत पहुंचीं। यहां करीब दो घंटे तक शिकायतकर्ताओं का बयान लेने के साथ ही मामले का स्थलीय निरीक्षण कर जांच की। साथ ही ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि विकास कार्यों में धांधली को लेकर शासन-प्रशासन सतर्क है। बृहस्पतिवार को फतेहपुर मंडाव ग्राम सभा में लोकपाल विनीता पांडेय पहुंची। इस दौरान 2021-22 सत्र में मनरेगा के तहत हुए पोखरी, चकमार्ग एवं नालों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सभी कार्यों के अभिलेख दो दिन के अंदर कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके बाद विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों से बातचीत की। लोकपाल ने बताया कि विकास कार्य के नाम पर धांधली की शिकायत पर वह मामले की जांच करने पहुंची थी। जांच में कोई फर्जीवाड़ा मिलता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । जांच के दौरान आनंद कुमार पांडेय दीपू, मोनू पांडेय सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।