घोसी नगर पंचायत घोसी के बड़ागांव उत्तरी में 1.38 करोड़ रुपये से आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। शासन से स्वीकृति के बाद बुधवार को अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार और सीडीएनएस के कर्मचारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया।
चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि आदर्श नगर पंचायत घोसी के बड़ागांव उत्तरी में 1.38 करोड़ रुपये की लागत डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। नगर पंचायत घोसी के बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए सुविधाओं से लैस 85 लाख रुपये की लागत से चिल्ड्रेन पार्क भी बनाया जाएगा। शासन से स्वीकृत के बाद निविदा के माध्यम से कार्यदाई संस्था सीडीएनएस कार्य करेगी।