कुरथीजाफरपुर। जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही एक युवती को समय पर अस्पताल पहुंचाने के बजाय 50 किलोमीटर दूर मंदिर ले जाने का फैसला आखिरकार उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गया। नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के नादितीर निवासी जयराम की पुत्री अंजलि साहनी (19) बृहस्पतिवार की शाम चार बजे बकरी चराने के लिए निकली।
कुछ देर बाद वह घर लौटी और थकान और घबराहट की शिकायत करते हुए पानी पीकर सो गई। अचानक एक घंटे बाद उसकी तबीयत खराब होने पर परिजन ने जब उससे पूछा तो उसके द्वारा पैर में कुछ काटने की बात कही।
जिसके बाद उसके पिता ने जांच की तो सर्पदंश के मामला सामने आने पर उसे सात किमी दूर कोपागंज सीएचसी के बजाए करीब 50 किमी दूर गाजीपुर जिले के सती अमवा माई मंदिर लेकर पहुंचे। समय पर समुचित उपचार नहीं मिलने से युवती की हालत लगातार बिगड़ती गई और आखिरकार उसकी मौत हो गई। मृतका चार भाई बहनों में सबसे बड़ी थी।
सीएचसी प्रभारी कोपागंज डॉ. इरशाद ने बताया कि सीएचसी पर एंटी स्नैक वेनम की उपलब्धता है। अगर सर्पदंश का कोई मरीज आता हैं तो उसका इलाज किया जाता है।