मधुबन । समाजवादी पार्टी की तरफ से निधियाव बस्ती में पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर गांव-गांव पौधरोपण अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव किसानों और नौजवानों की आवाज बनकर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में समाजवादी विचारधारा को जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा।उन्होंने न्यायपूर्ण और समतामूलक भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।चौपाल को भानू मौर्य, राजेश मौर्य, लालजी मौर्य, चंद्रावती मौर्य, चंद्रपाल मौर्य, अरविंद गौड़, दिनेश राजभर, धनंजय गौड़, राहुल गौड़, सोनू मौर्य, ममता राजभर तथा भानमती राजभर आदि शामिल थे।