फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हनुमान घाट पर बनेगा पुल, अभी पीपा पुल का मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने गत दिवस नगर पालिका के कम्युनिटी सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में हनुमान घाट पर पुल बनाने की घोषणा की है। साथ ही जब तक पुल की योजना तैयार और इसके लिए बजट स्वीकृत होने तक आवाजाही के लिए पीपा पुल बनाने की बात कही। वर्तमान में तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर पुल न होने से दोनों तरफ के करीब 20 हजार की आबादी के लोग नाव से आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री के इस घोषणा से बीते कई दशकों से चली इस समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। इस घाट पर पुल बनाने की मांग कई सालों से की जा रही थी।
बीतेे बृहस्पतिवार को नगर पालिका के कम्युनिटी हॉल में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल नगर विकास मंत्री और उर्जा मंत्री एके शर्मा ने मंच से नगर के तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर पुल बनाने के लिए सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुल को लेकर जब तक कवायद नहीं होती है तो तब तक यहां आवाजाही करने के लिए पीपा का पुल बनाया जाएगा। नगर का निषादनगर, चकशादी, बहिरबग्गा, कोल्हाण सहित अन्य मुहल्ले के करीब बीस हजार की आबादी बीते कई सालों से नगर में आवाजाही के लिए तमसा नदी को नाव से आते-जाते हैं। जबकि सड़क मार्ग से उन्हें आने के लिए करीब पांच किमी अतिरिक्त की दूरी तय करनी पड़ती है।
ऐसे में हनुमान घाट पर पुल बनाए जाने की मांग को लेकर काफी समय से अलग अलग समाजसेवी, राजनैतिक दलों द्वारा पुल बनाने को लेकर मांग की थी। ऐसे में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री द्वारा इस समस्या को दूर करने के लिए अस्थायी पीपा का पुल बनाए जाने की घोषणा को लेकर लोगों में हर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें