फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई मैराथन के द्वितीय विजेता मोतीचंद का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
करहां। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के नगपुर गांव निवासी युवा खिलाड़ी मोतीचंद चौहान पुत्र सुखराज चौहान के आगमन पर गांव के लोगों ने उसका मंगलवार को भव्य स्वागत किया। भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा 20 जनवरी को मुंबई में आयोजित 42 किलो मीटर मैराथन दौड़ में मोतीचंद ने द्वितीय स्थान लाकर गांव और जिले ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उसके घर आगमन पर ग्रामीणों ने उसे सिर आंखों पर बैठा लिया। मोतीचंद की सफलता पर गांव में हर्ष का माहौल है। मोतीचंद ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन संसाधनों की कमी के चलते यहां की प्रतिभाओं को पंख नहीं लग पाता। बताया कि वह इंग्लैंड में होने वाली दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाने वाला है। उसके दिल में भारत को ओलंपिक में पदक दिलाने की इच्छा है। वह इसी की तैयारी में पूरा समय बिताता है। कहा कि आर्थिक संकट के चलते वह भी आगे की पढ़ाई नहीं कर पाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भूतपूर्व प्रधान रवींद्र यादव, सुधीर श्रीवास्तव, विश्वनाथ लाल, राजेंद्र यादव, अशोक सिंह, रमेश सिंह, विष्णुलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें