फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी और लूट से नाराज व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर इकाई मुहम्मदाबाद गोहना के व्यापारियों ने क्षेत्र में चोरी, लूट और छिनैती की घटनाओं से आजिज आकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मांग किया कि घटनाओं का खुलासा किया जाए ताकि व्यापारी सुरक्षित हों। चेतावनी दी कि घटनाओं का खुलासा न होने पर वह 18 जनवरी को चक्का जाम करके विरोध जताएंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में व्यापारियों ने कई घटनाओं का हवाला भी दिया। कहा कि नगर के व्यापारी अशोक कुमार गुप्ता के घर में घुसकर डकैतों ने पिस्तौल के नोंक पर लाखों रुपए लूटे। इस घटना में भी पुलिस अभी तक किसी का पर्दाफाश नहीं कर सकी है। सब्जी मंडी एवं बरहदपु कुटी के समीप सराफा व्यवसायी के घर हुई चोरी का भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। रोडवेज स्थित मोबाइल की दुकान में चोरी हुई। किराना व्यवसायी राजकुमार गुप्ता के नौकर के साथ छिनैती की घटना हुई। लग्गूपुर में मोटरसाइकिल की छिनैती, किराना व्यवसायी राजीव कुमार गुप्ता के यहां हुई चोरी का भी आज तक पर्दाफाश नहीं हो सका। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। शिकायत की कोतवाली क्षेत्र में खुलेआम हेरोईल बेची जाती है बावजूद इसके पुलिस कुछ नहीं करती है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से प्रेमचंद, मनोज, प्रदीप कुमार गुप्त, अशोक कुमार गुप्ता, मोहनलाल, भीमसेन, हरिश्चंद्र चौहान, विपिन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें