फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण जागरण यात्रा की शुरूआत वीर अब्दुल हमीद के गांव से

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। आरक्षण की विकृत व्यवस्था एवं ब्राह्मण हितों की अनदेखी के विरुद्ध अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के नेतृत्व में 18 अक्टूबर को बलिया जिले से निकली ब्राह्मण जागरण रथयात्रा के चौथे चरण की शुरुआत वीर अब्दुल हमीद के गांव गाजीपुर से फरवरी में होगी। यह बातें अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी ने कहीं।
विज्ञापन

श्री त्रिपाठी ने कहा कि आजादी के बाद से लगातार धोखा और छल का शिकार होते रहे ब्राह्मण समाज को सावधान कर शर्तों के आधार पर चुनाव में अपनी एकजुटता बनाकर भाग लेने का संकल्प कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चौथे चरण की यात्रा में गाजीपुर, बनारस, चन्दौली, भदोही, सोनभद्र, कौशांबी, मिर्जापुर, इलाहाबाद, चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, रायबरेली का भ्रमण होना है। सभी जिले के भ्रमण के बाद लखनऊ में ब्राह्मण समाज की महापंचायत का आयोजन होगा। महापंचायत में ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें