फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ में दिखेगी हिंदुओं की ताकत : प्रवीण तोगड़िया

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। हिंदू धर्म की रक्षा के लिए हिंदुओं को जागरूक होना पड़ेगा। बिना जागरूक हुए सनातन धर्म की रक्षा संभव नहीं है। इसके लिए युवाआें को आगे आना होगा। कहा कि विहिप महाकुंभ के मेले में अपनी ताकत का एहसास कराएगी। यह बातें विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महासचिव डा. प्रवीण तोगड़िया ने कहीं।
विज्ञापन

नगर के भीटी स्थित एक निजी अस्पताल में नगर प्रवास के दौरान प्रेसवार्ता में डा. तोगड़िया ने कहा कि महाकुंभ मेले में हिंदुओं की उमड़ने वाली आस्था को लेकर विश्व हिंदू परिषद काफी जागरूकता के साथ तैयारी में लगा है। महाकुंभ में देश विदेश से जुटने वाले श्रद्धालुओं की जनसुविधाओं को लेकर वह गंभीर है। मेले में सभी श्रद्धालुओं को भोजन कराने के लिए विहिप जन जागरूकता अभियान चला रहा है। इसके लिए समाजसेवियों का काफी सहयोग मिल रहा है। कहा कि हिंदू एक सनातन धर्म है इसकी रक्षा के लिए विहिप का हर कार्यकर्ता निष्ठा और आस्था के साथ लगा है। 2014 में होने वाले लोकसभा के चुनाव में विहिप की सक्रियता के बारे में पूछने पर कहा कि विहिप की आगामी रणनीति महाकुंभ मेले के बाद स्पष्ट होगी। दिल्ली की गैंगरेप की घटना की उन्होंने कड़े शब्दों में निंदा की। कहा कि इस घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है। जनपद में उनका जोरदार स्वागत किया गया। भीटी स्थित एक अस्पताल पर उन्होंने जलपान ग्रहण किया। कुछ समाजसेवियों ने उन्हें महाकुंभ मेले में हिंदुओं को भोजन कराने के लिए दान की थैलियां भेंट की। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी प्रो. रामजी सिंह, प्रकाश मिश्रा, डा. एसएन राय, डा. अलका राय, डा. माधुरी सिंह, डा. मंगला सिंह, नूपुर अग्रवाल, विजय अग्रवाल, सुरेश राय, सुनील कुमार गुप्ता, अमित कुमार यादव, अभिषेक प्रकाश सेंगर, दिलीप कुमार, शिवशंकर राय, विनित सिंह, अभिमन्यु सिंह, दिनेश राय, डा. रश्मि सिंह, दीना राय आदि रहे।
दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया के दोहरीघाट पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान विनय कुमार राय, संतोष राय, अवधेश, रवींद्र वर्मा, जनार्दन मिश्र, मिंटू राय, अवनीश राय, केशवभान, रामानुज, पंकज पांडेय, शिवम, गोपाल, विन्ध्याचल पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें