फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारे जहां के मालिक तेरा ही आसरा है...

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय क्षेत्र के जजौली स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा सर्वोच्च अंक पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। मुख्य अतिथि विधायक उमेश चंद पांडेय रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत रितिका, रूपम व ज्योति के सरस्वती वंदना से हुई। अर्पिता ने न सोना काम आएगा न चांदी आएगी, भजन प्रस्तुत कर सबको भक्ति रस में डुबोया तो बृजेश ने सारे जहां के मालिक तेरा ही आसरा है गीत प्रस्तुत कर प्रभु के प्रति भक्ति को प्रकट किया। कार्तिकेय ने अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो गीत प्रस्तुत कर समा बाध दिया। नौजवानों में बढ़ती नशाखोरी को रोकने के लिए विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने फरेब नामक नाटक की प्रस्तुति की। इस अवसर पर विधायक उमेश पांडेय ने बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधक विनय सिंह ने कहा विद्यालय प्रदेश ही नही देश में अपनी शिक्षा के माध्यम से अपना नाम रोशन कर रहा हैं। मौके पर विद्यालय के कक्षा5, 6 और 8 तक के टाप टेन बच्चों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में करुणेश, आदिति, गणेश, मनीष, अभिनदंन, प्रियेश, सर्वेश, अनूप, आयुषी आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रशांत गुप्ता, डा. रविंद्र सिंह, विमल श्रीवास्तव, मनोज सिंह, देवेंद्र श्रीवास्तव, प्रकाश जायसवाल, विमलेश, रूपाली, अनीता, विनोदिनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें