फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेविंग करते समय बंदी ने काटा गुप्तांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला कारागार मेें हत्या के प्रयास में निरुद्ध एक बंदी ने सेविंग करने के दौरान अपना गुप्तांग काट लिया। लहूलुहान होकर गिरने पर जब बंदी रक्षकोें ने देखा तो जेल में अफरातफरी मच गई। उसे कारागार के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लाया गया। हालत खराब होते देखकर उसे चिकित्सकोें ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पूरे दिन कारागार में दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन

शहर के दक्षिणटोला का रहने वाला जावेद हत्या के प्रयास में जिला कारागार में निरुद्ध चल रहा है। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते वह जिला कारागार के अस्पताल में भर्ती चल रहा था। गुरुवार की सुबह वह सेविंग कर रहा था। लगभग दस बजे चीखने की आवाज आई। आवाज सुनकर जब बंदी रक्षक पास गए तो देखा कि वह लहूलुहान होकर अचेत गिरा पड़ा है। उसका गुप्तांग कटा है। इसकी जानकारी बंदी रक्षकों ने जेलर रामजी प्रसाद को दिया। कारागार के ही अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर हालत खराब होते देखकर चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें