मऊ। विश्व मधुमेह दिवस पर शारदा नारायण अस्पताल से शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली सहादतपुरा स्थित शारदा नारायण अस्पताल से शुरू होकर गाजीपुर तिराहा पहुंची, जहां से पुन: अस्पताल। डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों ने हाथों में तख्तियां लेकर सभी को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
जागरूक रहने का संदेश दिया।
रैली के समापन पर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संबोधित करते हुए डा.सुजीत सिंह ने कहा कि डाक्टर वह है, जो मरीजों के सही रोग की पहचान कर सही सलाह देता है। यह प्रयास करें कि समाज में कम से कम बीमारी पनपे। जब परिवार में एक आदमी बीमार पड़ता है तो पूरा परिवार उसके साथ बीमार हो जाता है। उन्होंने कहा कि मधुमेह जानलेवा बीमारी का रूप ले रही है। समय आ गया है कि लोग डायबिटीज के प्रति सचेत हो जाएं। उन्होेंने कहा कि वर्तमान में लोग फास्ट फूड ज्यादा खा रहे हैं, जो सेहत के लिए काफी हानिकारक है। इस दौरान नि:शुल्क कैंप का भी आयोजन किया गया। जिसमें डायबिटीज की जांच, ब्लड प्रेशर, की जांच नि:शुल्क की गई। इस दौरान मुख्य रूप से डा.संजीव श्रीवास्तव, डा.मधुलिका सिंह, राजीव सिंह, शिवकुमार सिंह, राजू सिंह, हरीश, संजय, विनोद , अखिलेश, सुमीत मौजूद रहे।