फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4618 छात्र छात्राएं चुनेंगी अपना लीडर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। डीसीएसके महाविद्यालय के छात्र रविवार को अपना लीडर चुनेंगे। छह पदों में से सिर्फ चार के लिए मतदान होगा। चार पदोें के लिए कुल 28 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 4618 छात्र और छात्राएं करेंगी। मतदान के पूर्व ही महामंत्री और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। जिन्हें सभी निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ शपथ ग्रहण कराया जाएगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय में 2014-15 सत्र का छात्रसंघ चुनाव होना है। चुनाव अधिकारी डा.एके मिश्र ने बताया कि महामंत्री और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर अन्य प्रत्याशियों का पर्चा खारिज होने के बाद अनुज कुमार सिंह को निर्विरोध महामंत्री, वहीं महिमा गुप्ता को निर्विरोध विज्ञान संकाय प्रतिनिधि चुन लिया गया है। उन्होंने बताया कि अब रविवार को सिर्फ चार पद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कला संकाय प्रतिनिधि और पुस्तकालय मंत्री पद के लिए मतदान होगा। जिसमें अध्यक्ष पद के छह प्रत्याशी अजय कुमार नाहर, अभिषेक पांडेय, गौरव पांडेय, जयशक्ति सिंह, रामनरेश यादव, और सन्नी सोनकर मैदान में हैं। जबकि प्रिंस यादव का पर्चा निरस्त हो चुका है। वहीं , उपाध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी कमलेश सोनकर, दिलशाद अहमद, महेशदत्त उपाध्याय, रुद्रप्रताप सिंह में मुकाबला है। जबकि अभिषेक कुमार का पर्चा निरस्त हो चुका है। इसी तरह पुरस्तकालय मंत्री में 10 प्रत्याशी अंजर कमाल, आगम सिंह, छोटेलाल राजभर, दीपक कुमार गुप्ता, फारुक आजम, मनीष सिंह, मंजीत यादव, राहुल कुमार, सोनू कुमार और शुभम पांडेय मैदान में है। चेतन सिंह का पर्चा निरस्त हो चुका है। वहीं कलासंकाय प्रतिनिधि के रुप में 8 प्रत्याशी अमर कुमार गुप्ता, दिलीप चौहान, दुर्गेश कुमार भारती, मयंक कुमार पांडेय, मोहम्मद रहमतुल्ला, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, विजयी और श्याम भारद्वाज मैदान में हैं। अखिलेश यादव और पंकज कुमार का पर्चा निरस्त हो चुका है। चुनाव अधिकारी एके मिश्र ने कहा सभी प्रत्याशियों से चुनाव के दिन शांति का माहौल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें