फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए लगाई प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की हर कोई अपने तरह से मदद कर रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर क्षेत्र के मलिकताहिरपुरा स्थित फैजेआम निस्वा की छात्राएं भी पीड़ितों की मदद को आगे आई हैं। छात्राओं ने इसके लिए स्कूल में ही चित्रकला और विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। साथ ही उसमेें कुछ स्टाल भी लगाए। जिनसे होने वाले पूरे मुनाफे को वे बाढ़ पीड़ितों को भेजेंगी। उनके इस कार्य में उनकी प्रधानाचार्या शमीम बानो और सभी शिक्षिकाआें ने भी उनका पूरा साथ दिया। प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

उन्होंने चित्रकला और विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए छात्राओं द्वारा चार्ट पेपर पर बनाए गए विभिन्न प्रकार के माडल और की गई कलाकारियों से वे काफी प्रभावित हुए। कहा कि यह काफी नेक कार्य है और हर किसी को वर्तमान समय में जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। स्कूल की प्रधानाचार्य शमीम बानो ने बताया कि प्रदर्शनी में कक्षा छह से लेकर 12 तक की छात्राओं द्वारा बनाए गए चित्रकला और विज्ञान सं संबधित पोस्टर प्रदर्शित किए गए हैं।
बताया कि इस प्रदर्शनी में खाने पीने के स्टाल भी लगाए गए। साथ ही कुछ बच्चियाें ने जम्मू कश्मीर के लड़कियों की पोशाक पहनकर एक स्टाल लगाई। कार्यक्रम में आने वाले सभी अभिभावकाें ने भी अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें