फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर शिक्षकों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के तत्वावधान में मंगलवार को शिक्षकों ने एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने प्रदेश सरकार को कोसते हुए कहा कि वह शिक्षकों को झांसा देना बंद करे। बार-बार मांग के बाद भी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार संजीदा नहीं हो रही। कहा कि मांगों को मनवाने के लिए 21 अगस्त को लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष रामविलास भारती ने कहा कि शिक्षक समस्याओं को लेकर कई बार मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया लेकिन कोई हल नहीं निकला। बार बार सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिलाकर शिक्षकों को झांसा दिया गया। कहा कि लेकिन अब इससे काम चलने वाला नहीं हैं। सरकारको शिक्षक हितों के लिए कदम उठाने ही होंगे। मांग किया कि प्रधानाध्यापकों का भी प्रमोशन कर उनका अंतर्जनपदीय स्थानांतरण कर उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात किया जाए। वेतनमान अद्यतन के साथ ही शिक्षक वेटेज दिया। मंडलीय कोषाध्यक्ष बाबूराम ने कहा कि शिक्षक के पाल्यों को विशेष छूट दिया जाए। दया शंकर यादव ने कहा कि मृतक आश्रितों को टीईटी से मुक्त रखा जाए। धरने का संचालन एकलाख अहमद ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सूर्यनाथ यादव, अवधेश राय, शशिकांत सिंह, दिनेश कुमार, संगीता पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें