फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवंगत भाजपा जिलाध्यक्ष के परिवार को मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर (संवाददाता)। दिवंगत भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील राय के ब्रह्मभोज में आए प्रदेश नेतृत्व ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। ब्रह्मभोज में भाजपा सहित कई पार्टी के नेताओं ने भाग लेकर जिलाध्यक्ष के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

गुरुवार को दिवंगत जिलाध्यक्ष सुशील राय के ब्रह्मभोज में सुबह से भी पार्टी सहित विभिन्न नेताओं का आनाजाना शुरू हो गया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल, प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक नरेंद्र सिंह ने उनके परिवार को पांच लाख रुपये की मदद दी। साथ ही इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सभी ने जिलाध्यक्ष के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद हरिनरायन राजभर, गाजीपुर सांसद मनोज सिन्हा, पूर्व राजस्व मंत्री फागू चौहान, पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर, अरिजीत सिंह, विजयनरायन शर्मा, ब्लाक प्रमुख सर्वेश राय सहित विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें