फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड फार्म नहीं भरे जाने पर छात्रों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बीएड बोर्ड फार्म नहीं भरे जाने से नाराज नगर क्षेत्र के भीटी स्थित पृथ्वीराज चौहान महाविद्यालय के छात्रों ने बुधवार को महाविद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। इस दौरान नाराज छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए तोड़फोड़ भी की। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रधानाचार्य के आश्वासन के बाद छात्र शांत हुए।
विज्ञापन

पृथ्वीराज महाविद्यालय में सत्र 2013-14 के करीब 100 छात्रों को बीएड प्रवेश लिया गया। शुल्क जमा होने के बाद भी छात्रों का बोर्ड परीक्षा फार्म महाविद्यालय की लापरवाही से नहीं भरा गया। नाराज छात्रों ने इसकी कई बार शिकायत जिला प्रशासन से की, मगर जिला प्रशासन ने चुनाव का हवाला देते हुए उन्हें शांत करा दिया। बुधवार को भी बोर्ड फार्म नहीं भरे जाने की जानकारी होते ही छात्र नाराज हो गए और महाविद्यालय प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करने लगे। इस बीच महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने छात्रों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना और महाविद्यालय प्रशासन से इस बारे में पूछा। प्रधानाचार्य के आश्वासन पर पुलिस ने बच्चों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें