फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रलोभन में आकर न करें मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय बख्तावरगंज के बच्चों और नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में बुधवार को विकास खंड रानीपुर के काझा खुर्द गांव के प्राथमिक विद्यालय में मतदाता जागरूक रैली निकालने के साथ गोष्ठी की। रैली के जरिए मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें किसी के प्रलोभन और दबाव में न आने की बात कही गई।
विज्ञापन

स्कूल के शिक्षकों की अगुवाई में बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकली। रैली में जिला समन्वयक खंड बहादुर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता स्वच्छ मतदान करें। सामाजिक कार्यकर्ता अल्तमश अंसारी ने कहा कि बच्चों की तरह मतदाता भी जोश दिखाएं तो मतदान का प्रतिशत स्वत: बढ़ जाएगा। इस मौके पर शिक्षा मित्र आशा सिंह, अबुल फैज, आमिर आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में काझा स्कूल से निकाली गई रैली को विकल्प सेवा संस्थान के महासचिव नरेंद्र तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना हुआ। उन्होंने कहा कि जितने मतदाता जागरूक होंगे राष्ट्र उतना की शक्तिशाली होगा। बेहतर सरकार चुनने का समय आ गया है। इसलिए बिना समय गवांए मतदान करें। रैली क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घूमकर स्कूल में गोष्ठी के रुप में परिवर्तित हो गई। गोष्ठी में विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार राय ने कहा कि मतदान एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। 12 मई को हर काम छोड़कर पहले मतदान करें। आपका मत देश के भविष्य को नया रास्ता तो दिखाएगा ही विकास का पथ प्रदर्शक भी बनेगा। सहायक अध्यापिका अर्चना सिंह ने कहा कि मतदान में महिलाएं पीछे न रहे। वह भी बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लें और अपनी ताकत का एहसास कराएं। सहायक अध्यापक कासिस अजीज ने कहा कि जाति-पाति से ऊपर उठकर ईमानदार प्रत्याशी को मत दें। अगर कोई भी प्रत्याशी आपकी नजर में ठीक नहीं है तो नोटा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सहायक अध्यापक अंबेश कुमार ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व है ऐसे में मतदाताओं की भूमिका अहम हो गई है। विद्यालय के शिक्षामित्र जयंत राय ने कहा कि मतदाता अपना मत देकर मजबूत सरकार बना सकते हैं। इस मौके पर श्याम नारायण, मालती, चिरैया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें