फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरगाह के निर्माण पर लगाई जाए रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। फूलन सेना महिला विंग की जिलाध्यक्ष गीता साहनी के नेतृत्व में महिलाओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद भी दरगाह में जिला पंचायत के माध्यम निर्माण किया जा रहा है। आरोप लगाया कि चुनाव में जनपद पुलिस सपा का एजेंट बनकर कार्य कर रही है। प्रतिनिधिमंडल की महिला सदस्यों ने निर्माण कार्य रोकने की मांग की।
विज्ञापन

गत दिनों घोसी में एक रास्ते को लेकर पुलिस द्वारा महिलाओं पर लाठी भांजने को लेकर पुलिस के कृत्य की भी निंदा की साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। महिला विंग की जिलाध्यक्ष गीता देवी साहनी ने आरोप लगाया कि चुनाव आचार संहिता की आड़ में पुलिस प्रशासन सपा को जीताने का भी प्रयास कर रही है। कहा कि नगर हो या फिर ग्रामीण अंचल चुनाव आचार संहिता का कहीं भी पालन नहीं किया जा रहा है। पुलिस की इस निरंकुशता के विरोध में फूलन सेना आचार संहिता की परवाह किए बिना धरना प्रदर्शन करेगी। इस दौरान मुख्य रूप से बासदेव, बगेदू, संतोष, विनय, अर्जुन, चंद्रमी, परमदेई, शीतला देवी, दुर्गावती देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें