फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में महिला को निर्वस्त्र घुमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना कोपागंज के सहरोज गांव की एक महिला पर लड़की बेचने का धंधा करने का आरोप लगाकर बुधवार की रात गांव की ही कुछ महिलाओं ने निर्वस्त्र कर घुमाया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को सहरोज-बख्तावरगंज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम प्रधान सहित तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सहरोज गांव से प्रजापति जाति की एक लड़की 16 अगस्त को लापता हो गई। मामले में उसके पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए राजभर जाति की दो महिलाओं पर उसकी पुत्री को गायब करने का आरोप लगाया। इसी बीच लापता लड़की कोपागंज थाना क्षेत्र से 28 अगस्त को बरामद कर ली गई। लड़की के बरामद होते ही आरोपी महिलाओं में से एक अपने घर से लापता हो गई। बुधवार को उक्त महिला अपने घर लौटी। इसपर उसके घ्ार पहंुचकर प्रजापति जाति की महिलाआें ने उसे पकड़ लिया। लड़की बेचने का धंधा करने का आरोप लगाते हुए निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया। रात में हुई इस घटना के बाद एक बार फिर उक्त महिला घर से लापता है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान उसका पति घर पर नहीं था। सुबह जब उसका पति घर पहुंचा, तो घटना की जानकारी हुई। शिकायत लेकर थाने गया। बताया जाता है कि पुलिस ने उसे थाने पर ही बैठा लिया। इसी बात को लेकर गांव के राजभर जाति के सैकड़ों लोग नाराज हो गए और सहरोज-बख्तावरगंज मार्ग गुरुवार को जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष परमानंद मिश्र ने लोगों से बात की। हालांकि इस संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि महिला को मारने पीटने की घटना हुई है। नग्न कर घुमाए जाने की बात गलत है। लड़की को बेचने की घटना में अभी विवेचना जारी है। इस संबंध में ग्राम प्रधान योगेंद्र प्रजापति का कहना है कि महिला को नग्न घुमाए जाने का मामला ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें