मऊ। राष्ट्रीय विमुक्त घुमंतु जनजाति महासंघ की बैठक बुधवार को बलिया मोड़ स्थित एक पदाधिकारी के आवास पर हुई। इसमें चार सितंबर को उत्तर प्रदेश की 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की चर्चा पर बसपा सांसदों द्वारा दोनों सदनों में भारी विरोध पर नाराजगी प्रकट की गई। इस दौरान रामकिशोर राजभर, रामनाथ राजभर, दिनेश मास्टर, रामजनम राजभर, रामसूरत निषाद, रामू राजभर आदि उपस्थित थे।