फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रलोभन देने वालों पर दर्ज हो मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गांवों में घूम-घूम कर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के नाम पर लोगों से धन वसूलने वालों की अब खैर नहीं। ग्रामीणों से इस आशय की शिकायत मिलने पर डीएम कुमुदलता श्रीवास्तव ने कहा है कि ऐसे लोगोें के बारे में सूचना जुटा कर पुलिस-प्रशासन द्वारा मुकदमा दर्ज कराया जाए।
विज्ञापन

कहा कि विभिन्न योजनाओं का लाभ संबंधित विभागों के अलावा और कहीं से नहीं मिल सकता है।
बता दे डीएम को शिकायत मिली थी कि कुछ गैर सरकारी संस्थाएं गांवों में भ्रमण कर रही हैं। साथ ही वृद्धावस्था पेंशन, बेरोजगारी भत्ता, विधवा पेंशन जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रलोभन देकर 100-100 रुपये वसूले जा रहे हैं। कहा कि किसी भी पात्र लाभार्थी को यदि किसी योजना का लाभ लेना है तो वह संबंधित विभाग में संपर्क करे। किसी की गलत बातों में न आए। ऐसा प्रलोभन देने वालों के बारे पुलिस-प्रशासन को सूचना दी जाए। डीएम कुमुदलता श्रीवास्तव ने इस संबंध में सभी उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों को भी आदेशित किया है कि वे ऐसी फर्जी संस्थाओें के बारे में पता कर उन्हें चिह्नित करें और उनके ऊपर निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें