फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा वैन से पकड़े गए 97 हजार रुपये जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के पुराने कोपा मोड़ पर रविवार को जांच अभियान के दौरान टाटा वैन से पकड़े गए 97 हजार रुपये किए गए। रकम थाने में जमा कराते हुए आयकर विभाग को भी सूचना दी गई। पुराना कोपा मोड़ के पास रविवार को फ्लाई स्क्वाड ने सुनील कुमार राय के नेतृत्व में गोरखपुर की ओर से आ रही एक टाटा वैन से 97 हजार रुपया बरामद किया। वैन में सवार एक व्यक्ति को रुपयों समेत थाने ले जाया गया था। युवक ने अपना नाम मनीष कुमार राय निवासी ग्राम सोनहरीला थाना सहवल गाजीपुर बताया। बरामद रुपयों के बाबत कोई कागजात नहीं दे पाने के कारण रुपयों को सीज कर दिया और वैन तथा युवकों को छोड़ दिया। थानाध्यक्ष हरे राम मौर्या ने बताया कि रुपयों को जब्त करते हुए सूचना आयकर विभाग को दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें