फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2128 महिलाओं की नसबंदी की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। परिवार योजना के तहत शासन के निर्देश पर इस वर्ष कुल 2120 महिलाओं व एक पुरुष नसबंदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक योजना से 2128 महिलाएं लाभांवित हुई हैं। जबकि पुरुष नसबंदी लक्ष्य के एक के सापेक्ष तीन लाभान्वित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रत्येक सप्ताह बृहस्पतिवार को अंतराल दिवस और प्रत्येक माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस तथा प्रत्येक माह की 09 तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व शिशु अभियान का आयोजन किया जाता है। विभाग के आकड़ों के अनुसार, नसबंदी का लक्ष्य 2120 दिया गया था। अब तक 2128 महिआओं की नसबंदी की जा चुकी है जबकि पुरुष नसबंदी में तीन लाभान्वित हुए हैं। अधिक से अधिक महिलाओं को नसबंदी कार्यक्रम से जाड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सीएचसी पर प्रत्येक माह कम से कम एक कैंप का आयोजन कराना है। रतनपुरा सीएचसी पर दो, मुहम्मदाबादपर तीन और कोपागंज सीएचसी पर प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को नसबंदी कैंप का आयोजन करना है। नसबंदी के आपरेशन के लिए विभाग की तरफ से दो चिकित्सकों को जिम्मेदारी दी गई है। वही परिवार के अन्य सुविधाओं जिसमें अंतरा इंजेक्शन के लिए कुल चार हजार महिला, कापर टी के लिए महिलाओं को प्रेरित किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि परिवार नियोजन की लाभकारी योजना से जोड़ने के लिए शासन के निर्देश पर चलने वाली सभी योजनाओं को लागू करने के लिए प्रभावी तरीके से कार्य किया जा रहा है। इसका बेहतर परिणाम भी देखने को मिल रहा है।-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें