फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कड़ी सुरक्षा में 9360 अभ्यर्थियों ने दी यूपी एसआई भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
नगर के डीसीएसके पीजी कालेज परीक्षा केंद्र से यूपी एसआई की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
जिले में यूपीएसआई भर्ती परीक्षा शनिवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर ही अभ्यर्थियों की सघन तलाशी लेकर उन्हें परीक्षा कक्ष में भेजा गया। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों की तैनाती की गई थी।
परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा था। वे आपस में परीक्षा को लेकर चर्चा करते हुए दिखाई दिए। पहली पाली की परीक्षा में 6240 के सापेक्ष 4664 और दूसरी पाली में 6240 के सापेक्ष 4696 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

यूपीएसआई भर्ती परीक्षा को लेकर सुबह से ही सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के साथ उनके परिवारजनों की भीड़ देखने को मिली। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट पर ही अभ्यर्थियों की कड़ी तलाशी और कागजातों की जांच के बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में भेजा गया। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक हुई।
पहली पाली की परीक्षा में 6240 के सापेक्ष 4664 और दूसरी पाली में 6240 के सापेक्ष 4696 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों को 17 सेक्टरों में बांटा गया था। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष की रिकॉर्डिंग की जा रही थी और कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग की जा रही थी।
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र और पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने नगर क्षेत्र के तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, डीसीएसके डिग्री कॉलेज समेत कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

तलाशी में उतरवाए जूता-मोजा
जिले में यूपीएसआई भर्ती परीक्षा के पहले दिन सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा में पहली बार प्रयोग की जाने वाली एआई तकनीक से प्रमाणपत्रों की स्कैनिंग की गई। अभ्यर्थियों के जूते-मोजे भी उतरवा दिए गए। घड़ी, मोबाइल, पर्स, टोपी, आभूषण जैसे सामान गेट पर ही उतरवा दिए गए। इसके बाद मेटल डिटेक्टर से जांच हुई। आईरिश स्कैन व बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें