फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क नहीं बनी, इसलिए नहीं डालेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
परदहा ब्लाक के सुवराबोझ के सैकड़ों नाराज ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए कहा कि गांव में सड़क नहीं तो फिर किस बात का मतदान किया जाए। उन्होंने संकल्प दोहराया कि अगर गांव में सड़क नहीं बनी तो गांव के सभी लोग सामूहिक रूप से मतदान का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

बताते चले कि परदहा ब्लाक के सुवराबोझा गांव का मार्ग का निर्माण करीब दो दशक पूर्व कराया गया था। मार्ग इस समय काफी जर्जर हालत में पहुंच गया है। कई साल बीतने के बाद मरम्मत न होने से सड़क कई जगह से बदहाल हो चुकी है। चुनाव के समय हर राजनैतिक पार्टी द्वारा इसे ठीक कराने का आश्वासन तो दिया गया लेकिन इसे दुरुस्त नहीं कराया। गांव के मुख्य मार्ग बदहाल होने के चलते गांव के चार हजार लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह करीब दस बजे गांव के मुख्य मार्ग पर धरना प्रदर्शन करते हुए सड़क ना बनने पर इस लोकसभा चुनाव में मतदान ना करने की चेतावनी दी। कहा कि ग्रामीणों को हर बार ठगा जाता है। आश्वासन के बाद अधिकारी और जनप्रतिनिधि फिर मुड़ कर नहीं देखते। जबकि चुनावा आते ही उन्हें गांव और ग्रामीणों की याद आने लगती है। अब ग्रामीण इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। सड़क निर्माण नहीं हुआ तो कोई भी ग्रामीण अपने मत का प्रयोग हर्गिज नहीं करेगा। इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी भी की।
प्रदर्शन में सुदरी राम, जित्तन राम, चंद्रजीत राम, राणा प्रताप, अविनाश कुमार, आलोक कुमार, प्रमोद राम, हरिकेश, अनिश कुमार, अंशु, गौरव, नंदलाल, ज्ञानचंद, सत्यांशु, अमन कुमार, सुरज कुमार, चंदन, पंकज, सुबास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें