फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को मौलिक अधिकारों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला समाख्या के तत्वाधान में सोमवार को जिले के पांच ब्लाकों में तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं में नारीवाद सोच विकसित करने के साथ भेदभाव की भावना को दूर करने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

कोपागंज मुहम्मदाबाद गोहना, बड़राव, रतनपुरा तथा रानीपुर ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में महिला समाख्या की वक्ताओं ने महिलाओं को महिला हितों संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। कोपागंज में मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम समन्वयक कनकलता ने महिलाओं को सामाजिक भेदभाव के साथ घटते लिंगानुपात के प्रति जागरूक किया। वहीं बड़राव में अंजू ने महिलाओं को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति हमेशा मुखर रहने की बात कही। इसीक्रम में रानीपुर में विभा तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत महिला मुद्दों पर महिलाओं को प्रेरित किया जा रहा है। जिससे महिला अपने साथ होने वाले नाइंसाफी के प्रति आवाज उठा सके। कार्यक्रम के दौरान महिला सामाख्या अधिकारियों द्वारा महिलाओं को महिला हेल्प लाइन नंबर आदि की जानकारी दी। इस मौके पर अंजू देवी, नासरीन बानो, बबीता चौहान, सोनी, सुमन, संगीता, आशा, मिथिलेश, रिंकू, उर्मिला, नीलम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें