फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरहेड टैंक का मोटर न बदलने के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के गोठा गांव स्थित ओवरहेड टैंक की मोटर फुंकने के 21 दिन बाद भी उसे नबदले जाने के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने हाथ में बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। कहा लगातार शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी लापरवाही बरत रहे।
विज्ञापन

दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के गोठा गांव में लगे ओवरहेड टैंक से धनौली, रामपुर, खरकौली, श्रुतिधर, बोरावर, फरसरा बुजुर्ग,फरसरा खुर्द सहित 12 गांवों को जलापूर्ति की जाती है। 21 दिन पहले ओवरहेड टैंक की मोटर फुंक गई थी। शिकायत के बाद भी अधिकारियों के ध्यान नहीं देने पर बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 21 दिनों से जल निगम की मोटर फुंकी है। इसके चलते पानी की आपूर्ति भी बाधित है। उन्हें दूर दराज से पानी लाना पड़ रहा है। ऐसे में प्रदूषित पानी के सेवन से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में किशोर गौड़, लालमति, राधिका, शकुंतला, विमला, सरोजी देवी के साथ ही काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें