फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट कार्यमुक्त, नए तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के नदारद रहने का सिलसिला जारी रहने के चलते नकलविहीन परीक्षा पर सवाल उठने लगा है। विभाग की तरफ से 18 स्टेटिक मजिस्ट्रों को नोटिस जारी हो चुका है। गुरुवार को भी एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट के नदारद रहने का मामला प्रकाश में आया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. केसी भारती ने 11 फरवरी को ही सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को कार्यमुक्त कर नए की तैनाती कर दी।
विज्ञापन

परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए 157 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। ड्यूटी छोड़ने से पहले तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित अन्य कर्मचारियों को जिलाधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को सूचना देना होता है। लेकिन वह गायब हो जा रहे हैं। डीआईओएस डॉ. केसी भारती के निरीक्षण में सात फरवरी को 17 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के गायब रहने की रिपोर्ट मिली थी। 11 फरवरी को सभी को कार्यमुक्त कर दिया। साथ ही नए स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दिया था। उधर, डीएम ने समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को चेतावनी पत्र जारी किया था। इसके बाद भी गुरुवार को धनवती बालिका इंटर कालेज धवरिया में स्टेटिक मजिस्ट्रेट नदारद मिले। डीआईओएस डॉ. केसी भारती का कहना है कि 17 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को नोटिस जारी करने का प्रकरण पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें