बड़राव ब्लाक के बोझी स्थित एसबी ग्लोबल विद्यालय द्वारा महावीर जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। बुुधवार को एसबी ग्लोबल विद्यालय द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम के तहत आंखीपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और शंकर भोलेनाथ बाबा की प्रतिमा के आस पास के क्षेत्र के साथ पूरे बाजार में सफाई अभियान किया गया। अभियान में स्कूल के डायरेक्टर गजेंद्र पाल ने कहा कि स्वच्छ भारत महाअभियान में हम सब का पूर्ण सहयोग ही क्षेत्र को स्वच्छता के शिखर पर ले जा सकता है। कहा कि सार्वजनिक स्थल स्वच्छ एवं सुंदरता का एहसास दिलाए। इस मौके पर प्रधानाचार्य कृष्णा प्रधान सहित स्कूली स्टॉफ मौजूद रहा।