फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच की प्रवृति से निजात दिलाने के लिए करें प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। खंड विकास मुख्यालय के ब्लॉक सभागार में सोमवार को ब्लॉक प्रमुख ललिता कन्नौजिया की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें खुले में शौच से मुुक्ति सहित 13 बिंदुओं को लेकर चर्चा की गयी। इस दौरान गांवों में खाली पड़े जमीनों पर गौशाला बनाने को लेकर भी विचार- विर्मश हुआ।
विज्ञापन

डीडीओ विजय शंकर राय ने कहा की प्रधान गांवों की सफाई और लोगों को खुले में शौच से मुक्ति के लिए घर- घर जाकर जागरूक करें। कहा कि स्वच्छता को लेकर केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश सरकार द्वारा मुहिम चलाई जा रही है। स्वच्छता अभियान के तहत हर घर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान डीडीओ ने खुले में शौच से मुक्ति को लेकर चर्चा करने के साथ मनरेगा तथा 14 वें वित्त का अनुमोदन, कृषि कार्यक्रम, एलएम ,स्पेशल कंपोनेंट पर विचार, पशुपालन कार्यक्रम, पल्स पोलियो सहित 13 बिंदुओं पर चर्चा की। वहीं प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव ने सभी ग्राम प्रधानों से अपील किया की सभी प्रधान अपने गांवों में जल्द से जल्द शौचालय को पूर्ण करवाए। बैठक में धर्मेंद्र चौरसिया, नेहा चौबे, एखलाख अहमद, रीता कन्नौजिया, रविंद्र यादव, बुधिराम, राम प्रवेश, राजहंस कनौजिया, जयराम चौहान, बिरजू निषाद, ,जानकी,गौरीशंर आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें