फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकाहार अपनाने का आह्वान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जयगुरुदेव की आध्यात्मिक संस्था के अनुयायियों की ओर से शाकाहार और सदाचरण अपनाने का संदेश देते हुए रविवार को जुलूस निकाला गया। वक्ताओं ने लोगों से शाकाहार अपनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि शाकाहार और सत्य के मार्ग पर चलकर मनुष्य अपना कल्याण कर सकता है। स्थानीय बाजार में सत्संग में जयगुरुदेव के अनुयायियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र ने कहा कि जीवों पर दया कर और सदैव सत्य के मार्ग पर चलकर गुरुदेव के आशीर्वाद को प्राप्त किया जा सकता है। इसी क्रम में सत्संग को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा समाज अच्छा कैसे बने, इस पर विचार करते हुए गुरूदेव के बताये रास्ते पर चलते हुए लोगों को सद्मार्ग पर चलने की अपील की गई। कहा कि खान पान शुद्ध होने से मन शुद्ध होगा और मन शुद्ध होगा तो कर्म शुद्ध होंगे। जिससे भय मुक्त भष्टाचार मुक्त समाज का स्थापना होगा। अंत में सतसंग स्थल पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामवचन यादव, जयप्रकाश यादव, कान्ता राय आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें