मधुबन थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के इब्राहिपत्ति मार्ग के पास सोमवार शाम अचानक मधुमक्खियों ने मार्ग से गुजर रहे लोगों पर हमला कर दिया। जिससे एक छात्रा सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सीएचसी में चल रहा है।
किसी युवक ने इब्राहिपत्ति मार्ग के टावर पर बने मधुमक्खियों के छत्ते में सोमवार की शाम करीब पांच बजे गुलैल मार दी। जिससे बौखलाई मधुमक्खियों ने मार्ग से गुजर रहे लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में मार्ग से गुजर रहे बहादुरपूर निवासी रामपत्ति यादव (55), धर्मपुर निवासी पूजा (3) पुत्री जयराम और क्षेत्र के इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज की छात्रा सोनम चौहान पुत्री रामसिंह सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। आस पास के लोगों ने सभी घायलों को फतेहपुर मंडाव सीएचसी में भर्ती कराया। ब्यूरो