फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उखड़कर बिखर गई हैं सड़क की गिट्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीपुर। ब्लॉक क्षेत्र के पलिया बाजार से भरुकवा मोड़ तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो गई है। सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। पूरी सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं। इसके चलते इस मार्ग से आने जाने वाले दोपहिया वाहन और साइकिल सवार गिरकर चुटहिल हो जा रहे हैं। इस मार्ग से रोजाना दर्जनों गांवों के लोगों का जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालय आना जाना लगा रहता है। लेकिन सड़क खराब होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे परेशानी पलिया बाजार जाने के लिए लोगों को उठानी पड़ती है। सड़क खराब होने के कारण हल्की सी भी बारिश हो जाने के कारण बाजार में जगह जगह जल जमाव और कीचड़ हो जाने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में क्षेत्र के शिव शक्ति सिंह, अनिल सिंह मदन, संजय, अरुण, आशीष, मुकेश आदि का कहना है कि सड़क खराब होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बाबत कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभागीय उच्चाधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इन लोगों ने समस्या के समाधान की मांग की है। इस संबंध में लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का कहना है कि बजट की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें