फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकोरी कांड में शहीद जवानों की याद में निकला जूलुस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ। क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के तत्वावधान में बुधवार को काकोरी कांड के शहीदों के याद में जुलूस निकाला गया। जुलूस आजमगढ़ मोड़ से शुरू होकर रौजा बाजार जाकर समाप्त होगा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह 11 बजे क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन द्वारा काकोरी कांड में शहीद अशफाक उल्ला खान, पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, राजेंद्र, रौशन सिंह की शहादत को नमन किया गया। साथ ही आजमगढ़ मोड़ से जुलूस निकाला गया, जो कि मुंशीपुरा, चांदपुरा, छतरपुरा होते हुए रौजा चौक पहुंचकर समाप्त हुई। जहां जुलूस के समापन पर जनसभा आयोजित हुई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि साम्राज्यवादियों के साथ गठजोड़ कर पूंजीपति वर्ग मजदूर, किसानों के साथ छोटे दुकानदारों और व्यापारियों को अपनी नीतियों से बर्बाद कर रहे हैं। कहा कि युवाओं को भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेकर पूंजीवादी व्यवस्था को ध्वस्त करने की जरुरत है। जिससे समाजवादी व्यवस्था में निजी स्वामित्व के स्थान पर समाजिक स्वामित्व स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर लक्ष्मी चौरसिया, विजय कुमार, प्रेमप्रकाश सिंह, चौथी प्रसाद, लालचन, कमल भारती, लालू प्रसाद, सुनील, सरोज सिंह, रामजी सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें